रुड़की। यहां 24 जून की रात चलती कार में एक महिला और उसकी 6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप में पुलिस व एसओजी ने भाकियू (टिकैत गुट) के एक नेता समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिय है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया।
एसएसपी ने बताया कि 24 जून की रात वारदात होने के बाद बदहवास हालात में महिला अपनी बच्ची के साथ पुलिस थाने पहुंची थी। महिला केवल एक आरोपी सोनू का नाम बता सकी थी। इसके बाद पुलिस को एक सफेद रंग की ऑल्टो कार का पता चला। महिला ने पुलिस को बताया था कि सोनू नाम का एक शख्स उसे बाइक पर बैठा कर ले गया था, वो गुलाबी रंग की शर्ट पहने था. बाद में सफेद कार में सवार कुछ लोग उसे जबरन बेटी सहित बैठाकर ले गए और गैंगरेप किया।
इसी एक सुराग के साथ पुलिस सोनू नाम के व्यक्ति और सफेद ऑल्टो कार की तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने महक सिंह उर्फ सोनू पुत्र सरजीत निवासी ग्राम इमलीखेड़ा थाना कलियर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। उसकी बाइक भी बरामद कर ली गई है। सोनू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घटना के दिन उसने पीड़ित महिला और उसके साथ एक बच्ची को कलियर छोड़ने की बात कही थी और धोखे से महिला को सुनसान स्थान पर ले जाकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके तुरंत बाद वहां एक सफेद रंग की ऑल्टो कार आई जिसके बोनट पर किसी संगठन का झंडा लगा था। जिसमें 4 व्यक्ति सवार थे। उन्होंने आते ही उस महिला और छोटी बच्ची को जबरदस्ती ऑल्टो कार में बैठाया और कहीं ले गए और वो वहां से घबराते हुए बिना किसी को बताए अपने घर चला आया।
पुलिस छानबीन से पता चला कि ऑल्टो कार राजीव उर्फ विक्की तोमर पुत्र ब्रहमपाल निवासी ग्राम बेलडा थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर यूपी के नाम पर पंजीकृत है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य टीमों से मिली सूचना के आधार पर राजीव उर्फ विक्की तोमर व सुबोध पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी बेलडा को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार करते हुए शाल्दापुर जिला सहारनपुर निवासी अपने साथी गोलू, तेजियान और जगतील के नाम बताए। गोलू, तेजियान और जगदीश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने केवल इन दोनों सुबूतों को हथियार बनाकर रात-दिन एक करते हुए 6 दिन के अंदर ही हैवानों को धर दबोचा।
इस घटना के खुलासे में जिन तेजतर्रार पुलिसकर्मियों ने भूमिका निभाई, उस पुलिस टीम को डीआईजी गढ़वाल ने 50 हजार रुपए का इनाम दिया है। टीम में विवेक कुमार- पुलिस उपाधीक्षक रुड़की, पंकज गैरोला- पुलिस उपाधीक्षक मंगलौर, देवेंद्र सिंह चौहान- प्रभारी निरीक्षक रुड़की कोतवाली, जहांगीर अली- प्रभारी सीआईयू रुड़की, कलियर थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी शामिल हैं। इनके अलावा बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, झबरेड़ा थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल, महिला दारोगा करुणा रौंकली, शोध चौकी प्रभारी संजय नेगी, उपनिरीक्षक संजय पूनिया, एसओजी हेड कांस्टेबल अहसान, कॉन्सटेबल अशोक, नितिन, रामवीर, लक्ष्मी प्रसाद, मनोज कुमार, सोनू कुमार, संजय, रविंद्र खत्री, रविंद्र राणा, प्रेम सिंह, नूर मलिक, लईक अहमद, जमशेद अली, स्वीटी, प्रदीप, गुलशन शामिल रहे।
रुड़की : मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार!
रुड़की। यहां 24 जून की रात चलती कार में एक महिला और उसकी 6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप में पुलिस व एसओजी ने भाकियू (टिकैत गुट) के एक नेता समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिय है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













