, ,

उत्तराखंड में सड़क हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौत

पौड़ी। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं राजस्व क्षेत्र धुमाकोट में एक पिकअप ग्राम मटियारा (भटेरा) में हादसे का शिकार हो गया। वाहन सरिया और सीमेंट लेकर ग्राम सलाना जा रहा था तभी वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 180 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पौड़ी। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं राजस्व क्षेत्र धुमाकोट में एक पिकअप ग्राम मटियारा (भटेरा) में हादसे का शिकार हो गया। वाहन सरिया और सीमेंट लेकर ग्राम सलाना जा रहा था तभी वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 180 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल चालक भूपेंद्र सिंह (उम्र 56 वर्ष) पुत्र छ्वान सिंह निवासी ग्राम परकंडाई (धुमाकोट) को प्राथमिक उपचार के बाद धुमाकोट अस्पताल से रामनगर रेफर किया गया है। हादसे में विनोद सिंह रावत (उम्र 40 वर्ष) पुत्र खुशाल सिंह, निवासी ग्राम अपोलो (धुमाकोट) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।

लेखक के बारे में

3 responses to “उत्तराखंड में सड़क हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें