रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर आए आगरा के तीर्थयात्रियों के साथ घटित घटना ने केदारघाटी को सन्न करके रख दिया है। बीते एक जुलाई को केदारनाथ पैदल मार्ग पर आगरा के 5 वर्षीय शिवाय की रहस्यमय तरीके से मौत के मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस अभी तक इस गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है कि ये हत्या है या फिर हादसा?
उधर सोशल मीडिया पर मासूम की मां इंदु गुप्ता ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड सरकार से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाई है। इंदु गुप्ता ने आरोप लगाया है कि कंडी संचालक ने पैसों के लालच में उनके बच्चे की हत्या की है। कंडी में उनके बेटे शिवाय के साथ एक बैग भी रखा हुआ था, जिसमें पैसे भी रखे थे। उन पैसों के चक्कर में कंडी संचालक ने उनके बेटे की हत्या की और फरार हो गया।
उन्होंने बताया वे गौरीकुंड से घोड़े-खच्चर से केदारनाथ जा रहे थे। एक घोड़े पर शिवाय और वो साथ थे, जबकि दूसरे घोड़े में उनके पति आ रहे थे। भीमबली में घोड़ा-खच्चर संचालक ने उन्हें उतार दिया। इंदु के मुताबिक वे शिवाय के पापा का इंतजार कर रहे थे। काफी देर इंतजार के बाद वे पैदल चलने लगे। इसी दौरान एक कंडी संचालक बार-बार उनके पीछे आ रहा था और बच्चे को ले जाने की जिद कर रहा था। इसी बीच केदारनाथ से लौट रहा एक कंडी संचालक उनके पास आया और उसने कंडी का रेट कम बताया।
जिसके बाद उन्होंने शिवाय को कंडी में बैठा दिया और साथ ही एक बैग भी रखा, जिसमें रुपए भी थे। उन्होंने कंडी संचालक को धीरे-धीरे चलने को कहा था, लेकिन वो तेजी से चलने लगा और कुछ देर बाद काफी दूर निकल गया। वो पीछे-पीछे जाकर लोगों से पूछने लगी कि किसी ने कंडी संचालक के साथ एक बच्चे को देखा है। जब कंडी संचालक कहीं नहीं मिला तो लिनचौली स्थित स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत की।
पुलिस कर्मियों ने बताया कि उनके पास लाउडस्पीकर नहीं है और उनसे ऊपर जाने को कहा गया। केदारनाथ से दो किमी पीछे पहुंचने पर उन्हें काॅल आई कि उनका बैग और बच्चा मिल गया है। वे जल्दी नीचे आ जाएं। नीचे आने पर जब बच्चे को देखा तो वो मृत अवस्था में था और उन्हें बताया गया कि उनके बच्चे के शव को लिनचौली में 200 मीटर नीचे गहरी खाई से निकाला गया है।
शिवाय की मां इन्दु ने उत्तराखंड सरकार से न्याय की अपील करते हुए कहा कि जो उनके साथ हुआ है, वो किसी दूसरे के साथ नहीं होना चाहिए। या तो सरकार कंडी संचालन पर रोक लगाएं या फिर आरोपी को ऐसा सबक सिखाए कि कोई ऐसा कृत्य दोबारा ना करें। घटना के बाद से पुलिस भी कंडी संचालक की खोजबीन में जुटी हुई है। केदारनाथ यात्रा मार्ग के अलावा अन्य जगहों पर भी आरोपी को खोजा जा रहा है। मामले में पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी कंडी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जल्द कंडी संचालक को खोज कर कार्रवाई की जा
केदारनाथ यात्रा में मासूम बच्चे की मौत, पीड़ित परिवार ने उत्तराखंड सरकार से की इंसाफ की मांग
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर आए आगरा के तीर्थयात्रियों के साथ घटित घटना ने केदारघाटी को सन्न करके रख दिया है। बीते एक जुलाई को केदारनाथ पैदल मार्ग पर आगरा के 5 वर्षीय शिवाय की रहस्यमय तरीके से मौत के मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस अभी तक इस गुत्थी को नहीं…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













