, , , , , ,

उत्तराखंड : आज और कल शनिवार को यहां जमकर बरसेंगे बदरा!

देहरादून। प्रदेश में आज शुक्रवार और कल शनिवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को हरिद्वार, नैनीताल, पंतनगर, ऊधमसिंहनगर, पौड़ी, पिथौरागढ़, मुक्तेश्वर, न्यू टिहरी आदि सभी जिलों में तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। प्रदेश में आज शुक्रवार और कल शनिवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को हरिद्वार, नैनीताल, पंतनगर, ऊधमसिंहनगर, पौड़ी, पिथौरागढ़, मुक्तेश्वर, न्यू टिहरी आदि सभी जिलों में तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इससे पूर्व दून सहित कई मैदानी और पहाड़ी इलाकों में गुरुवार की रात भारी बारिश हुई। इससे जलभराव की समस्या हो गई और रायपुर-थानो मार्ग पर मलबा आ गया। गुरुवार रात देहरादून में 75 मिनट में 93 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। देर रात बंजारावाला चानचल मुस्लिम बस्ती की नहर में एक कार बहकर आ गई। पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात से हो रही बारिश आज शुक्रवार की सुबह थमी। हरिद्वार में फिलहाल मौसम साफ है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली के साथ गर्जन होने की संभावना है। दून में गर्जन के साथ तेज बौछारें हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में दो दौर की तीव्र बारिश हो सकती है। 

लेखक के बारे में

One response to “उत्तराखंड : आज और कल शनिवार को यहां जमकर बरसेंगे बदरा!”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें