,

टिहरी : पहाड़ी से कार पर गिरा पत्थर, नवनिर्वाचित प्रधान की मौत, 3 घायल

टिहरी: उत्तराखंड में बारिश पहाड़ों से लेकर मैदान तक आफत बनकर टूट रही है। भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं और भूस्खलन से कई संपर्क मार्ग बाधित हैं। टिहरी में भी एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां टिहरी जोनपुर ब्लाक के अगलाड़ थत्यूड मोटर मार्ग पर करखेत के समीप एक आल्टो…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

टिहरी: उत्तराखंड में बारिश पहाड़ों से लेकर मैदान तक आफत बनकर टूट रही है। भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं और भूस्खलन से कई संपर्क मार्ग बाधित हैं। टिहरी में भी एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां टिहरी जोनपुर ब्लाक के अगलाड़ थत्यूड मोटर मार्ग पर करखेत के समीप एक आल्टो कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि, तीन लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि मृतक का नाम प्रताप धीमान था, जो टटोर गांव से प्रधान का उपचुनाव जीता था और आज शपथ लेने थत्यूड़ ब्लॉक जा रहा था। इस हादसे में अर्जुन सिंह, नीतू और एक अन्य महिला घायल हो गई।
वहीं टिहरी में बीते दिन से बारिश का दौर जारी है। कई मार्ग मलबा आने से बाधित हैं। वहीं डोबरा चांठी पुल से रौलाकोट जाने वाले मार्ग पर एक खड़ी कार नाले में मलबा आने से दब गई। साथ ही अन्य वाहन भी मलबा आने से फंसे हुए हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें