देहरादून। प्रदेश में भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज सोमवार को छात्रों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। वहीं एनएसयूआई कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से एक जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च निकालते हुए सचिवालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर लगाकर रोक दिया।
इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि छात्र संगठन यूकेएसएसएससी परीक्षा लीक और विधानसभा में हुई बैक डोर नियुक्तियों के खिलाफ लगातार आंदोलनरत हैं। उनकी सरकार से मांग है कि यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की जाए। विधानसभा में जितनी भी बैक डोर से नियुक्तियां हुई हैं, उन नियुक्तियों को किया जाएये।
छात्र संगठन का कहना है कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अभी तक जो भी लोग पकड़े गए हैं, वह आम कर्मचारी और नेता हैं, लेकिन सवाल उठता है कि इन लोगों की यूकेएसएसएससी परीक्षा में आखिर सेटिंग कैसे हो गई। कहीं न कहीं इस मामले में बड़े अधिकारियों और बड़े नेताओं की संलिप्तता भी संदेह के घेरे में है. इसलिए सरकार सीबीआई जांच कराने से बच रही है। सभी छात्र चाहते हैं कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश की निगरानी में इसकी जांच की जाए। ताकि सच्चाई सामने आ सके।
यूकेएसएसएससी पेपर लीक और भर्ती घोटाले के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन
देहरादून। प्रदेश में भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज सोमवार को छात्रों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। वहीं एनएसयूआई कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से एक जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च निकालते हुए सचिवालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर लगाकर…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













