,

नई टिहरी : शादी का जश्न मनाकर लौट रहे दो युवकों को मौत ने दबोचा, तीसरा घायल

नई टिहरी। बीते गुरुवार की रात टिपरी-कांडीखाल मोटर मार्ग पर एक कार करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तेजपाल सिंह और नरेंद्र राणा की मृत्यु हो गई। जबकि दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने राहत-बचाव कार्य कर घायल और मृतकों को खाई से…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

नई टिहरी। बीते गुरुवार की रात टिपरी-कांडीखाल मोटर मार्ग पर एक कार करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तेजपाल सिंह और नरेंद्र राणा की मृत्यु हो गई। जबकि दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने राहत-बचाव कार्य कर घायल और मृतकों को खाई से निकाला।
जानकारी के मुताबिक मेहराब गांव के घेराबैंड के समीप एक वेगनार कार (यूके 09 ए 9329) अनियंत्रित होकर सड़क से 400 मीटर नीचे गिर गई। तीनों गुरुवार की रात 11 बजे शादी समारोह से वापस टिहरी लौट रहे थे। हादसे में तेजपाल सिंह और नरेंद्र राणा की मृत्यु हो गई। जबकि दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है तीनों व्यक्ति सहकारी बैंक व समितियों के कर्मचारी थे।
नई टिहरी कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दुर्घटना में तेजपाल सिंह (36) पुत्र किशोरी लाल निवासी उठड़ जखणीधार और नरेंद्र राणा (30) पुत्र केदार सिंह निवासी फलेंडा घनसाली की मृत्यु हो गई। जबकि दीपक कुमार (31) पुत्र किशोरी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें