, ,

बेहड़ को छोड़ सभी नये विधायकों को बंशीधर ने दिलाई शपथ

देहरादून। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने शपथ दिलाई। कांग्रेस के तिलक राज बेहड़ को छोड़कर सभी विधायकों ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। अनुपमा रावत ने सबसे पहले शपथ ली। बेहड़ किसी कारणवश शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच पाए।ऋतु खंडूरी और महाराज ने संस्कृत और…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने शपथ दिलाई। कांग्रेस के तिलक राज बेहड़ को छोड़कर सभी विधायकों ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। अनुपमा रावत ने सबसे पहले शपथ ली। बेहड़ किसी कारणवश शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच पाए।
ऋतु खंडूरी और महाराज ने संस्कृत और किशोर उपाध्याय ने गढ़वाली में शपथ ली। इससे पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने  बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई थी। विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और निर्दलीय दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद सदस्यों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को चुना जाएगा।
अब सभी की निगाहें आज सोमवार को शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक पर टिकी हैं। मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज शाम को होने जा रही भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में हो जाएगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे।

लेखक के बारे में

19 responses to “बेहड़ को छोड़ सभी नये विधायकों को बंशीधर ने दिलाई शपथ”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें