देहरादून। देवभूमि में बढ़ता तापमान लोगों को चौंका रहा है। जून माह की शुरुआत होते ही राज्य में तापमान नए रिकॉर्ड छू रहा है। मैदानी जिले तो लगभग तपने ही लगे हैं।
राजधानी में इस बार गर्मी ने अब तक के पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जून के पहले हफ्ते में ही पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। करीब 10 सालों में जून का यह पहला हफ्ता सबसे ज्यादा गर्म रिकॉर्ड किया गया है। पिछले कई दिन 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किए गए हैं। हालांकि बढ़े हुए तापमान की ये मार लगभग पूरे प्रदेश में ही दिखाई दे रही है। पहाड़ी जनपदों में भी तेज धूप ने लोगों की मुसीबत बढ़ाई है।
खास तौर पर मैदानी जिलों में रहने वाले लोगों को तेज धूप के साथ लू का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि वातावरण में नमी न होने और शुष्क हवा के कारण तापमान बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। शुष्क हवाएं उत्तर भारत की तरफ बढ़ी हैं। इसका असर तापमान में भी देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवाएं चलने का अनुमान है।
उत्तराखंड में अभी और बेचैन करेगी गर्मी, झेलने को हो जाएं तैयार!
देहरादून। देवभूमि में बढ़ता तापमान लोगों को चौंका रहा है। जून माह की शुरुआत होते ही राज्य में तापमान नए रिकॉर्ड छू रहा है। मैदानी जिले तो लगभग तपने ही लगे हैं।राजधानी में इस बार गर्मी ने अब तक के पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जून के पहले हफ्ते में ही पारा 41 डिग्री…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













