,

ऋषिकेश : एम्स में मेडिकल छात्र ने की आत्महत्या, छठवीं मंजिल से कूदा

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश के मेडिकल के छात्र ने एम्स प्रशासनिक भवन की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह छात्र गंगानगर राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। वो एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। 19 वर्षीय छात्र का नाम रजत मुंद बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश के मेडिकल के छात्र ने एम्स प्रशासनिक भवन की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह छात्र गंगानगर राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। वो एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। 19 वर्षीय छात्र का नाम रजत मुंद बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार रजत कई दिनों से मानसिक तनाव में था। तनाव का कारण पारिवारिक समस्याओं से जुड़ा बताया जा रहा है। उसका मानसिक तनाव का इलाज भी चल रहा था। तनाव कम करने के लिए वह दवाइयां भी लेता था। पुलिस का मानना है कि रजत तनाव को झेल नहीं पाया और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
हालां एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा रजत मुंद हालांकि सुबह सामान्य दिखाई दिया। साथी छात्रों को जरा भी अहसास नहीं था कि थोड़ी देर में वो इतना आत्मघाती कदम उठा लेगा। रजत ने आत्महत्या करने के लिये एम्स ऋषिकेश के प्रशासनिक भवन  की पांचवीं मंजिल पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें