देहरादून। आज बुधवार को प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रबंधन प्रणाली को लागू कर दिया गया है। इस प्रणाली से मेडिकल कॉलेजों की तमाम गतिविधियों की प्राचार्य, विभागाध्यक्ष और विवि स्तर से निगरानी की जा सकेगी। इसके अलावा सैटलमिंट कंपनी के सहयोग से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मेडिकल कॉलेजों में परिसंपत्ति प्रबंधन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
आज सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सैटलमिंट कंपनी की ओर से मेडिकल कॉलेजों में परिसंपत्ति प्रबंधन का प्रस्तुतिकरण दिया गया। मुख्य सचिव ने कंपनी की ओर से दी डिजिटल परिसंपत्तियों के प्रबंधन का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि डिजिटल प्रक्रिया के तहत मेडिकल कॉलेजों में परिसंपत्तियों के ऑनलाइन प्रबंधन से पारदर्शिता आएगी और प्रबंधन की दक्षता में सुधार होगा। उपकरणों के प्रबंधन पर जरूरत से अधिक व्यय को भी कम किया जा सकेगा।
चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली से राजकीय मेडिकल कॉलेज दून, हल्द्वानी, श्रीनगर, अल्मोड़ा में टेंडर प्रक्रिया, उपकरणों से संबंधित जानकारी व अन्य गतिविधियों की आसानी से निगरानी की जाएगी। साथ ही किसी भी समय पोर्टल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज की सूचनाओं की जानकारी उच्च स्तर पर अधिकारी प्राप्त कर सकेंगे।
इस मौके पर सैटलमिंट कंपनी की सीईओ फातिमा शहनाज और सृष्टि असुदानी ने डिजिटल रूप से परिसंपत्तियों के प्रबंधन प्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से विभागों के उच्च अधिकारी जरूरत पड़ने पर परिसंपत्तियों की ट्रैकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों में उपकरणों का डाटा संग्रहण भी किया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलपति डॉ. हेम चंद्रा आदि मौजूद रहे।
उत्तराखंड : राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रबंधन प्रणाली लागू
देहरादून। आज बुधवार को प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रबंधन प्रणाली को लागू कर दिया गया है। इस प्रणाली से मेडिकल कॉलेजों की तमाम गतिविधियों की प्राचार्य, विभागाध्यक्ष और विवि स्तर से निगरानी की जा सकेगी। इसके अलावा सैटलमिंट कंपनी के सहयोग से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मेडिकल कॉलेजों में परिसंपत्ति प्रबंधन…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













