,

उत्तराखंड: सात साल तक किया शारीरिक शोषण, शादी की बात छेड़ी तो पिला दिया जहर

किच्छा। शादी का झांसा देकर सात साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया, तो आरोपित युवक ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। पुलभट्टा थाना क्षेत्र निवासी युवती…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

किच्छा। शादी का झांसा देकर सात साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया, तो आरोपित युवक ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया।

शिकायत पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। पुलभट्टा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस से की शिकायत में कहा हरेंद्र पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम भंगा थाना पुलभट्टा शादी का झांसा देकर पिछले सात सालों से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। विवाह की बात करने पर वह उसे टालता रहा। छह माह पूर्व जिद करने पर उसने नवंबर में शादी के लिए सहमति दे दी। 11 अगस्त को हरेंद्र उसे अपने साथ रुद्रपुर स्थित होटल में ले गया तथा कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। किच्छा के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हरेंद्र ने उसके स्वजन को भी जानकारी दी। स्वजन उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने जहरीला पदार्थ दिए जाने की जानकारी दी। आरोप लगाया कि हरेंद्र ने उससे पीछा छुड़वाना की नीयत से उसे जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने का प्रयास किया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें