हरिद्वार। जनपद में अलग-अलग सड़क हादसों में दो छात्रों समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने घायलों की हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पहला हादसा बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक ऑल्टो कार हरिद्वार से दिल्ली की तरफ जाने के दौरान हुआ। जैसे ही कार दिल्ली रोड पर मंगलौर बस स्टैंड के पास पहुंची तो अचानक कार के सामने एक व्यक्ति आ गया। उसको बचाने के चक्कर में कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस दौरान कार की चपेट में आकर मंगलौर निवासी महफूज (60) की मौत हो गई और कार सवार दो लोगों की भी मौत हो गई। कार में सवार अन्य 3 तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया. लेकिन हालत गंभीर होने के कारण घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कार सवार मृतकों और घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।दूसरा हादसा हरिद्वार हाईवे पर रजवाड़ा फार्म हाउस के पास हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक रुड़की कॉलेज में बीए के बाइक सवार सुमित पुत्र धर्मराज और प्रदीप पुत्र बिजेंद्र निवासी शांतरशाह थाना बहादराबाद को पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सुमित को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।उधर सिडकुल थाना क्षेत्र में आज बुधवार दोपहर करीब 1 बजे शिवालिक के-109 निवासी शहनाज परवीन (68) पत्नी एमजे खान अपनी बेटी के साथ शिवालिक नगर से स्कूटी पर बहादराबाद की तरफ जा रही थी. इसी दौरान डेंसी चौक के पास स्कूटी को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही जहां स्कूटी चला रही लड़की एक तरफ गिरी तो वहीं स्कूटी पर बैठी शहनाज ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरिद्वार में अलग-अलग हादसों में 6 लोगों की मौत
हरिद्वार। जनपद में अलग-अलग सड़क हादसों में दो छात्रों समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने घायलों की हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पहला हादसा बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक ऑल्टो कार हरिद्वार से दिल्ली की तरफ जाने के दौरान…
पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें














