,

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद माहरा का पहला इंटरव्यू, बोले…!

देहरादून। उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस ने एक लंबे मंथन के बाद नामों की घोषणा के बाद हरीश रावत और प्रीतम सिंह हाशिये पर चले गये हैं। प्रदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर करण माहरा को जिम्मेदारी दी गई है।उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस ने एक लंबे मंथन के बाद नामों की घोषणा के बाद हरीश रावत और प्रीतम सिंह हाशिये पर चले गये हैं। प्रदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर करण माहरा को जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके करण माहरा अब पार्टी में युवा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम करते हुए दिखाई देंगे। माहरा एक युवा और तेजतर्रार नेता माने जाते हैं। लिहाजा उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस संगठन में भी इसकी झलक दिखाई देगी। गौरतलब है कि कांग्रेस ने एक दिन पहले ही प्रदेश कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों पर नामों की घोषणा की है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष पद पर यशपाल आर्य और उपनेता प्रतिपक्ष पर भुवन कापड़ी को जिम्मेदारी दी है।
आज सोमवार को मीडिया से बातचीत में माहरा ने अपनी आगामी रणनीति को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रदेश को गढ़वाल और कुमाऊं में बांट रहे हैं, लेकिन मैं सवाल करना चाहता हूं कि आज ही यह बात क्यों उठ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में वह एक मजबूत संगठन बनाने की तरह काम करेंगे और इसके लिए वह पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात भी करेंगे।

लेखक के बारे में

One response to “कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद माहरा का पहला इंटरव्यू, बोले…!”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें