, ,

उत्तराखंड: गृहक्लेश में पति ने पाटल से वारकर की पत्नी की निर्मम हत्या

देहरादून। जौनसार बावर के कालसी तहसील में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दराती (पाठल) से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने पत्नी को आंगन में फेंक दिया। घटना के बाद से आरोपित पति मौके से फरार हो गया, जिसे राजस्व पुलिस तलाश कर रही है। नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल ने…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

देहरादून। जौनसार बावर के कालसी तहसील में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दराती (पाठल) से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने पत्नी को आंगन में फेंक दिया। घटना के बाद से आरोपित पति मौके से फरार हो गया, जिसे राजस्व पुलिस तलाश कर रही है।

नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल ने बताया कि आरोपी मनोज मजदूरी का काम करता है। बृहस्पतिवार वह खाना खाने घर आया था। उस वक्त वह मकान की निचली मंजिल के कमरे में अपनी पत्नी नीलम (22) के साथ था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। झगड़ा इतना बढ़ा कि नीलम घबराकर चीखते हुए कमरे से बाहर भागी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आरोपी की बहन और परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आ गए।

परिजनों के सामने ही मनोज भी पीछे से आ धमका और बरामदे में नीलम को दबोच लिया। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते या बीच-बचाव करते, मनोज ने वहां रखे तेज धारदार पाटल से नीलम की गर्दन, पीठ और बगल पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गहरे घाव लगने से लहूलुहान नीलम ने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

चीख-पुकार सुनकर घर के पास ही खेत में काम कर रही मनोज की मां भी दौड़कर मौके पर पहुंची और छोटे बेटे संजय को घटना की जानकारी दी। खून से लथपथ शव देख परिवार और ग्रामीणों ने आरोपी मनोज को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया।

बताया गया कि मृतका नीलम लखवाड़ निवासी धींगा की पुत्री थी और करीब दो साल पहले ही उसकी मनोज से शादी हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी। नायब तहसीलदार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण घरेलू कलह प्रतीत हो रहा है। आरोपी के छोटे भाई संजय की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें