हरिद्वार। यहां नवनिर्मित नेशनल हॉकी स्टेडियम अब टोक्यो ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया के नाम से जाना जाएगा। धामी सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। आज मंगलवार को खेल मंत्री स्टेडियम का लोकार्पण कर खिलाड़ियों को समर्पित कर दिया।
गौरतलब है कि रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं। धर्मनगरी के लोगों से लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी तक उन्हें सम्मानित करने के लिए वंदना के घर पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें अर्जुन अवार्ड से भी पुरस्कृत किया जा चुका है।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि आज मंगलवार को खेल मंत्री अरविंद पांडेय नवनिर्मित स्टेडियम का लोकार्पण किया। साथ ही वह स्टेडियम के अंदर बन रहे बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल का शिलान्यास भी किया।
उधर अर्जुन अवार्डी और टोक्यो पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को रुद्रपुर नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। वह नगर निगम की टीम के साथ मिलकर लोगों को कूड़ा न फैलाने और शहर को सुंदर बनाने के लिए जागरूक करेंगे। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक अर्जित करने वाले मनोज सरकार को रुद्रपुर नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
उत्तराखंड : ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना के नाम से बना स्टेडियम
हरिद्वार। यहां नवनिर्मित नेशनल हॉकी स्टेडियम अब टोक्यो ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया के नाम से जाना जाएगा। धामी सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। आज मंगलवार को खेल मंत्री स्टेडियम का लोकार्पण कर खिलाड़ियों को समर्पित कर दिया।गौरतलब है कि रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें














2 responses to “उत्तराखंड : ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना के नाम से बना स्टेडियम”