ऋषिकेश: गंगा में एक सप्ताह पहले डूबे गुजराती युवक का शव बरामद!

ऋषिकेश। गंगा में एक सप्‍ताह पहले गंगा में डूबे गुजरात के युवक का शव आज शनिवार को बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश में थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत सच्चा धाम घाट पर विगत 20 मार्च को गुजरात का युवक गंगा में डूब गया था। उक्‍त युवक का शव शनिवार को एसडीआरएफ की…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऋषिकेश। गंगा में एक सप्‍ताह पहले गंगा में डूबे गुजरात के युवक का शव आज शनिवार को बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश में थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत सच्चा धाम घाट पर विगत 20 मार्च को गुजरात का युवक गंगा में डूब गया था। उक्‍त युवक का शव शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने बैराज जलाशय बरामद किया है। सूरत गुजरात निवासी मनीष (32 वर्ष) पुत्र जयंती अपने दोस्तों के साथ होली की छुट्टी पर घूमने आया था।

20 मार्च की शाम मनीष ने सच्चा धाम घाट पर नहाने के लिए गंगा में छलांग लगाई। पानी गहरा होने के कारण वह गंगा में लापता हो गया था। घटना के रोज से ही एसडीआरएफ की टीम गंगा में उसे तलाश रही थी। शनिवार की दोपहर बैराज जलाशय में सर्चिंग कर रही एसडीआरएफ की टीम को यहां एक शव नजर आया। एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि टीम के सदस्यों ने शव को बाहर निकाला। मुनिकीरेती पुलिस को सूचना दी गई। घटना के रोज से ही मनीष के दोस्त और स्वजन ऋषिकेश में ही थे। उन्होंने शव की पहचान की। शव को पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें