, ,

चारधाम के लिए बनेगा डॉक्टरों का अलग कैडर, यात्रा मार्गों पर खुलेंगे नए अस्पताल

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर हमेशा ही सवाल उठते हैं। इस यात्रा में स्वास्थ्य सेवाएं सवालों के घेरे में रहती आई हैं। अब सरकार ने चारधाम की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने का बीड़ा उठाया है। उत्तराखंड सरकार चारधाम के लिए डॉक्टरों का अलग कैडर बनाएगी। इसके साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग पर…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर हमेशा ही सवाल उठते हैं। इस यात्रा में स्वास्थ्य सेवाएं सवालों के घेरे में रहती आई हैं। अब सरकार ने चारधाम की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने का बीड़ा उठाया है। उत्तराखंड सरकार चारधाम के लिए डॉक्टरों का अलग कैडर बनाएगी। इसके साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग पर नए अस्पताल खुलेंगे।
दरअसल, हर साल चारधाम में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते हमेशा सरकार द्वारा की गई व्यवस्था चरमराने लगती है। इसी को देखते हुए सरकार अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की तैयारी कर रही है। सरकार ने चारधाम के लिए डॉक्टरों का अलग कैडर बनाने का फैसला लिया है। इससे चारधाम यात्रा मार्गों के अस्पतालों में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही चारधाम के यात्रा मार्गों पर नए अस्पताल खोले जाएंगे। चारधाम यात्र मार्ग पर बनने वाले इन अस्पतालों के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक से वित्तीय सहायता मिलेगी। अस्पतालों के निर्माण के लिए सरकार योजना तैयार कर रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें