, ,

उत्तराखंड उद्यान घोटाला: सीबीआई ने अधिकारियों को लिया हिरासत में, चल रही है पूछताछ

देहरादून। उत्तराखंड में चर्चित उद्यान घोटाला मामले में सीबीआई ने एक्शन लिया है और तीन कर्मचारियों को अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि तीनों कर्मचारियों से सीबीआई ऑफिस वसंत विहार में पूछताछ की जा रही है। सीबीआई की टीम ने उत्तराखंड सहित हिमाचल, चंडीगढ़ में छापे मारे हैं। मिलीं जानकारी के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में चर्चित उद्यान घोटाला मामले में सीबीआई ने एक्शन लिया है और तीन कर्मचारियों को अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि तीनों कर्मचारियों से सीबीआई ऑफिस वसंत विहार में पूछताछ की जा रही है। सीबीआई की टीम ने उत्तराखंड सहित हिमाचल, चंडीगढ़ में छापे मारे हैं।

मिलीं जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा निवासी दीपक करगेती, गोपाल उप्रेती व अन्य ने जनहित याचिका दाखिल कर उद्यान विभाग में घोटाले का आरोप लगाया था। याचिकाओं में कहा गया है कि उद्यान विभाग में करोड़ों का घोटाला किया गया है। फलदार पौधों की खरीद में गड़बड़ियां की गई हैं। विभाग ने एक ही दिन में वर्कआर्डर जारी कर उसी दिन जम्मू कश्मीर से पौधे लाना दिखाया है। जिसका भुगतान भी कर दिया गया है। पूरे मामले में वित्तीय व अन्य गड़बड़ी की सीबीआई या फिर किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की थी। उच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच के आदेश जारी किए थे। वहीं सीबीआई इस मामले की जांच पिछले साल अक्टूबर 2023 से कर रही है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में आज शाम तक सीबीआई बड़ी कार्रवाई कर सकती है। आज शाम तक इन कर्मचारियों में से कुछ की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें