,

मोदी की दून रैली को ऐतिहासिक बनाएगा कार्यकर्ताओं का जोश : त्रिवेंद्र

पीएम के स्वागत में डोईवाला विधानसभा के चारों मंडलों से निकाली विशाल बाइक रैली महारैली से पार्टी के पक्ष में बनेगा नया वातावरण, 2022 में फिर उत्तराखंड में भाजपा सरकार देहरादून। आज चार दिसंबर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में विशाल रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

  • पीएम के स्वागत में डोईवाला विधानसभा के चारों मंडलों से निकाली विशाल बाइक रैली
  • महारैली से पार्टी के पक्ष में बनेगा नया वातावरण, 2022 में फिर उत्तराखंड में भाजपा सरकार

देहरादून। आज चार दिसंबर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में विशाल रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में डोईवाला विधानसभा के चारो भाजपा मंडलो में रैली निकाली गई।

आपको बता देंगे कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम के स्वागत के लिए जोर शोर से तैयारियाँ की गई हैं। इसी को लेकर डोईवाला विधानसभा में भी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत के लिए आज सुबह से चारो मंडलों में बाइक रैली का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह के चलते यह रैली ऐतिहासिक होगी।

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा है कि चुनाव के शंखनाद की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी परेड ग्राउंड से करेगें। उन्होंने कहा कि इस रैली में प्रधानमंत्री प्रदेश को कई सौगात देंगे साथ ही इस रैली से प्रदेश में पार्टी के पक्ष में एक नया वातावरण बनेगा। 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत चारों मंडलों में बाइक रैली निम्न समय मे निकाली गई।
04 दिसंबर 2021…
रानीपोखरी मंडल: एयरपोर्ट टी- पॉइंट, जॉलीग्रांट
डोईवाला मंडल: आशीर्वाद वाटिका, डोईवाला
माजरीग्रांट मंडल: माउंट लिट्रा जी स्कूल के निकट
बालावाला मंडल: लक्ष्मण सिद्ध मंदिर मोड़ के निकट

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें