,

उत्तराखंड : वन विभाग में आईएफएस अफसरों में बड़ा फेरबदल

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में आईएफएस अफसरों में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस क्रम में प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी को पदमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अब विनोद कुमार नए पीसीसीएफ होंगे। इसके साथ ही कई अधिकारियों को हटाया गया है। प्रदेश में वन विभाग के मुखिया राजीव भरतरी (हेड ऑफ फॉरेस्ट) को हटाने…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में आईएफएस अफसरों में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस क्रम में प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी को पदमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अब विनोद कुमार नए पीसीसीएफ होंगे। इसके साथ ही कई अधिकारियों को हटाया गया है। प्रदेश में वन विभाग के मुखिया राजीव भरतरी (हेड ऑफ फॉरेस्ट) को हटाने के आदेश हुए हैं. उनकी जगह अब विनोद कुमार को वन विभाग का मुखिया बनाया गया है। राजीव भरतरी को अब उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि विनोद कुमार प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव और वन मुखिया की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस तरह उत्तराखंड वन विभाग में विनोद कुमार को पावरफुल किया गया है। प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक से प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। इसके अलावा जेएस सुहाग से भी मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को वापस ले लिया गया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें