,

उत्तराखंड: डूबते बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता, शव बरामद, बेटे की तलाश जारी

ऊधम सिंह नगर। बाजपुर कोतवाली क्षेत्र गांव में बेटे को बचाने के लिए पिता ने नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद आनन फानन में ग्रामीणों ने पिता का शव नदी से बरामद कर लिया गया है जबकि बेटे का अभी कोई पता नहीं चल पाया है,तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को अकील…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऊधम सिंह नगर। बाजपुर कोतवाली क्षेत्र गांव में बेटे को बचाने के लिए पिता ने नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद आनन फानन में ग्रामीणों ने पिता का शव नदी से बरामद कर लिया गया है जबकि बेटे का अभी कोई पता नहीं चल पाया है,तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को अकील अहमद पुत्र जमील अहमद इनका एकलौता पुत्र पांच बहनों का दिव्यांग भाई कामिल अपने पिता अकील अहमद के साथ खेतों की तरफ पाॅपोलर के पेड़ नदी किनार देख रहा था कि इसी बीच पैर फिसलने के कारण बेटा कामिल नदी में गिर गया, पानी में कुछ गिरने की आवाज सुन पिता उसे देखने के लिए दौड़े और वह भी नदी में कूद गए लेकिन बह भी पानी के बहाव में बहते चले गए।

घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो गांव के तैराक युवकों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद अकील अहमद को बाहर निकला गया, लेकिन जब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इकलौते बेटे कामिल की अभी भी खोज जारी है। सूचना पर आई एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें