,

उत्तराखंड : मॉर्निंग वॉक पर गए पुलिसकर्मी को हाथी ने मार डाला!

कोटद्वार : मार्निंग वाक के लिए कोटद्वार-पुलिंडा मोटर मार्ग पर गए एक पुलिसकर्मी की हाथी के हमले में मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी मनजीत सिंह निवासी विकासनगर (देहरादून) अन्य दिनों की तरह सोमवार सुबह अपने एक मित्र के साथ वाक के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि वह…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

कोटद्वार : मार्निंग वाक के लिए कोटद्वार-पुलिंडा मोटर मार्ग पर गए एक पुलिसकर्मी की हाथी के हमले में मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी मनजीत सिंह निवासी विकासनगर (देहरादून) अन्य दिनों की तरह सोमवार सुबह अपने एक मित्र के साथ वाक के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि वह कोटद्वार पुलिंडा मार्ग पर वाक कर थे। सुबह करीब 6:00 बजे जब वह लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी से बचने के प्रयास में दौड़ते हुए मनजीत सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच हाथी ने मनजीत पर हमला कर दिया।
हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल मनजीत को बेस चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात तमाम पुलिसकर्मी बेस चिकित्सालय में पहुंचे। पुलिस कर्मी की मृत्यु की सूचना के बाद विभाग में शोक की लहर है। कोटद्वार शहर से बड़ी संख्या में आमजन सुबह और शाम को टहलने के लिए कोटद्वार पुलिंदा मोटर मार्ग की ओर जाते हैं। यह पहला मौका है जब हाथी ने मार्निंग वाक पर गए व्यक्ति को मौत के घाट उतारा है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें