, ,

कोटद्वार: चारापत्ती लेने गई महिलाओं पर हाथी ने किया हमला, एक की मौत

कोटद्वार। उत्तराखंड में हाथियों की धमक कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। लालपुर क्षेत्र के जंगल में चारापत्ती लेने गई महिलाओं पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन महिलाएं…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

कोटद्वार। उत्तराखंड में हाथियों की धमक कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। लालपुर क्षेत्र के जंगल में चारापत्ती लेने गई महिलाओं पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पाकर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल भेज दिया है। वहीं हाथी की धमक से स्थानीय लोग खौफजदा हैं और वन विभाग से हाथी के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। हाथी के हमले के दौरान लक्ष्मी चौधरी(48) पत्नी सुनील चौधरी की जान चली गई। तो वहीं, सुनीता जखवाल(40) पत्नी सुनील जखवाल, सुमन(37) पत्नी अजय कुमार और अनिता देवी(42) पत्नी मुकेश घायल हो गईं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें