, ,

उत्तराखंड: सार्वजनिक शौचालय में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म

देहरादून। ऋषिकेश में हरिद्वार रोड पर पुरानी चुंगी के पास सुलभ शौचालय में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार रोड पुरानी चुंगी के पास सुलभ शौचालय है। वहीं…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। ऋषिकेश में हरिद्वार रोड पर पुरानी चुंगी के पास सुलभ शौचालय में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार रोड पुरानी चुंगी के पास सुलभ शौचालय है। वहीं पर आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। ऋषिकेश कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सुलभ शौचालय में मौका मुआयना करने पहुंची। फील्ड यूनिट को भी साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर बुलाया। बच्ची का मेडिकल कराया है। बच्ची ने अपने बयान में दुष्कर्म होने की वारदात पुलिस के सामने बताई है। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 60 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी खानाबदोश है, जो हरिद्वार रोड पर चुंगी के पास सुलभ शौचालय में कभी-कभी आकर साफ सफाई का काम करता था। पुलिस में मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें