,

उत्तराखंड : यहां महसूस हुए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में जहां एक ओर बारिश का दौर जारी है। वहीं रुद्रप्रयाग में आज सुबह साढ़े पांच बजे आये भूकंप के झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आये। भूकंप की तीव्रता नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार 2.1 मैग्नीट्यूड रही। हालांकि भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में जहां एक ओर बारिश का दौर जारी है। वहीं रुद्रप्रयाग में आज सुबह साढ़े पांच बजे आये भूकंप के झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आये। भूकंप की तीव्रता नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार 2.1 मैग्नीट्यूड रही। हालांकि भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

गौर हो कि उत्तराखंड में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे पहले बीते दिनों उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उत्तरकाशी में आधी रात को एक के बाद एक भूकंप के पांच झटकों से लोग दहशत में आ गए थे और लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों निकल गए। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं प्रशासन ने लाउडस्पीकर लोगों को सुरक्षित स्थानों में शरण लेने की अपील की। लेकिन भूकंप के पांच झटकों ने लोगों को हिलाकर रख दिया और लोग बचने के लिए सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे।



लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें