,

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, य​हाँ महसूस हुए भूकंप के झटके

ऋषिकेश। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र ऋषिकेश के पास बताया जा रहा है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है।गौरतलब है कि हिमालयन बेल्ट में फाल्ट लाइन के कारण लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं और भविष्य में इसकी आशंका बनी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

ऋषिकेश। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र ऋषिकेश के पास बताया जा रहा है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है।
गौरतलब है कि हिमालयन बेल्ट में फाल्ट लाइन के कारण लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं और भविष्य में इसकी आशंका बनी हुई है।
इससे पहले बीते मंगलवार को उत्तराखंड में पांच घंटों के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पहला भूकंप रात में दो बजे के करीब आया जबकि दूसरा भूकंप सुबह साढ़े छह बजे आया था। पहले भूकंप का केंद्र जहाँ नेपाल था। रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 6.3 नापी गई थी। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था। वहीं दूसरे भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ था। इस बार इसकी तीव्रता 4.3 रही। रुद्रप्रयाग जिले में भी भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार ऊखीमठ, जखोली, अगस्त्यमुनि विकासखंड में 1 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटकों के कारण लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार की देर रात भूकंप के तेज झटके लगे। बताया जा रहा है कि दो बार भूकंप के तेज झटके आए। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके देर रात 1.58 बजे महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि नींद में सोए लोग भी जाग गए और घरों से बाहर निकल आए।
उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील सिस्मिक जोन फोर में आता है। इसी फाल्ट पर मौजूद उत्तराखंड में लंबे समय से बड़ी तीव्रता का भूकंप न आने से यहां बड़ा गैप भी बना हुआ है। इससे हिमालयी क्षेत्र में 6 मैग्नीट्यूड से अधिक के भूकंप के बराबर ऊर्जा एकत्र हो रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें