,

उत्तराखंड : 500 उधार नहीं चुकाने पर बाप-बेटों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हल्द्वानी। मात्र 500 रुपये की उधारी न चुकाने पर बाप-बेटे ने एक युवक को बड़ी बेरहमी से पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से नाराज परिजनों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में जमकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।मृतक के परिजनों ने बताया कि मल्लागोरखपुर निवासी गिरीश बेलवाल…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हल्द्वानी। मात्र 500 रुपये की उधारी न चुकाने पर बाप-बेटे ने एक युवक को बड़ी बेरहमी से पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से नाराज परिजनों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में जमकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
मृतक के परिजनों ने बताया कि मल्लागोरखपुर निवासी गिरीश बेलवाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। गिरीश ने नवाबी रोड निवासी राकेश गांधी से कुछ समय पहले 500 रुपये उधार लिये थे, लेकिन पैसे नहीं चुकाने पर राकेश ने गिरीश को अपने घर बुलाया। जहां राकेश अपने दो बेटों के साथ गिरीश के साथ जमकर मारपीट की।
गिरीश की हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मारपीट मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें