,

…तो आज होगा उत्तराखंड के सीएम पर फैसला!

धामी को बुलाया गया दिल्ली, नड्डा और संतोष के साथ करेंगे बैठक देहरादून। आज मंगलवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पर फैसला हो सकता है। पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली बुलाया गया है। वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

  • धामी को बुलाया गया दिल्ली, नड्डा और संतोष के साथ करेंगे बैठक

देहरादून। आज मंगलवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पर फैसला हो सकता है। पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली बुलाया गया है। वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे।
विधानसभा चुनावों में खटीमा सीट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर संशय को देखते हुए यह बैठक और ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। कौशिक ने बताया, ‘उत्तराखंड के संबंध में भाजपा दिल्ली में आज एक बैठक करेगी। भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी और वह बैठक में शामिल होंगे, जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष भी शामिल रहेंगे।’ गौरतलब है कि उत्तराखंड की 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 47 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए सत्ता में लगातार दूसरी बार वापसी की है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें