,

हल्द्वानी : बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मिला 23 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में गोला पुल के नीचे शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय लखन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह बनभूलपुरा थाना…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में गोला पुल के नीचे शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय लखन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शव पड़े होने की सूचना दी। युवक का शव पुल से नीचे नदी में मिला है। संभवत: पुल से नीचे गिरने से उसकी मौत हुई होगी या युवक ने आत्महत्या की होगी। पुलिस सभी एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही युवक के परिजनों को भी सूचित किया गया है।

लेखक के बारे में

One response to “हल्द्वानी : बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मिला 23 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें