,

केदारनाथ यात्रा : मौसम खुलते ही 25 हजार यात्री घोड़ा पड़ाव पर जाम से हुए बेहाल

रुद्रप्रयाग। बीते मंगलवार सुबह 10 बजे के बाद रोकी गई केदारनाथ यात्रा 18 घंटे बाद आज बुधवार सुबह फिर शुरू की गई।इस दौरान सोनप्रयाग और गौरीकुंड से 25 हजार तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना किए गए, लेकिन गौरीकुंड के घोड़ापड़ाव पर भारी तादाद में केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई श्रद्धालुओं की भीड़ से…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुद्रप्रयाग। बीते मंगलवार सुबह 10 बजे के बाद रोकी गई केदारनाथ यात्रा 18 घंटे बाद आज बुधवार सुबह फिर शुरू की गई।
इस दौरान सोनप्रयाग और गौरीकुंड से 25 हजार तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना किए गए, लेकिन गौरीकुंड के घोड़ापड़ाव पर भारी तादाद में केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई श्रद्धालुओं की भीड़ से यात्रा मार्ग पर जाम लग गया। तीर्थ यात्रियों की भीड़ का आलम ये है कि यहां पैर रखने तक की जगह नहीं है। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जमीन तक दिखाई नहीं दे रही है। जहां तक नजरें दौड़ाओ, इसमें लोगों के सिर ही नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं और घोड़े खच्चरों का जाम करीब 200 मीटर तक लगा है, लेकिन इससे पार  पाना दुश्वार हो रहा है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें