पिथौरागढ़। धारचूला सीट से लगातार तीन बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले कांग्रेस के विधायक हरीश धामी ने एक बार फिर संगठन के प्रति तेवर दिखाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद उनका असंतोष फिर झलका है। धामी का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा उनकी उपेक्षा की है।
पार्टी हाईकमान के फैसले से हरीश धामी नाराज है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही उनके साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की ओर से प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और विधायक दल के उपनेता की मेरिट के आधार पर नियुक्ति के बयान पर धामी ने कहा कि मेरिट के आधार पर यदि इन पदों पर नियुक्ति करनी थी तो वह सबसे उपयुक्त थे।
उन्होंने कहा कि विधायक मयूख महर और मनोज तिवारी अधिक उपयुक्त होते, लेकिन मेरिट की बात करने वालों ने सभी वरिष्ठों को जूनियर विधायकों से नीचे रख दिया। धामी ने यह भी कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि उनके साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया गया हो। 2017 के संगठन के चुनावों में उनकी उपेक्षा की जा चुकी है जबकि वह उस समय लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2014 में मुख्यमंत्री को चुनाव जिताया था। लोकसभा चुनावों में भी सबसे अधिक मतदान उन्हीं की विधानसभा सीट पर हुआ था। आज तीन बार चुनाव जीतने वाले को दरकिनार कर मेरिट की बात कही जा रही है। वह सैनिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से हैं। उनके पिता ने 1971 की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने सवाल किया कि एक सैनिक का बेटा होने के बावजूद उनके साथ हर बार इस तरह का व्यवहार क्यों किया जाता है।
कांग्रेस में नए दायित्वों के बाद जिस तरह से अंतर्कलह सामने आ रहा है उससे कयासबाजी शुरू हो गई हैं। चर्चा यह भी है कि हरीश धामी भी भाजपा में जा सकते हैं। हालांकि हरीश धामी ने इस पर स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन जिस तरह उपेक्षा के आरोप लगाए हैं उससे लगता है कि वह पार्टी को अलविदा भी कह सकते हैं। यदि विधायक हरीश धामी भाजपा में शामिल होंगे तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धारचूला से चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया जा सकता है। अब देखना यह है कि कांग्रेस किस तरह अंदरूनी कलह से पार पाती है या….।
अब कांग्रेस विधायक धामी ने दिखाये तेवर, बोले– ही वाज द बेस्ट!
पिथौरागढ़। धारचूला सीट से लगातार तीन बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले कांग्रेस के विधायक हरीश धामी ने एक बार फिर संगठन के प्रति तेवर दिखाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद उनका असंतोष फिर झलका है। धामी का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा उनकी उपेक्षा की है।पार्टी हाईकमान के…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













