,

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, जोत सिंह बिष्ट ने चुनाव के बाद छोड़ा ‘हाथ’, उपेक्षा करने का लगाया आरोप

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने आहत मन से कांग्रेस पार्टी में अपने समस्त पदों से इस्तीफा दे दिया है । सोशल मीडिया पर उनके द्वारा डाली गई एक पोस्ट के अनुसार वह कांग्रेस की अंतर्कलह, अनुशासनहीनता, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी और एकतरफा लिए गए फैसलों से आहत होकर यह निर्णय ले…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने आहत मन से कांग्रेस पार्टी में अपने समस्त पदों से इस्तीफा दे दिया है । सोशल मीडिया पर उनके द्वारा डाली गई एक पोस्ट के अनुसार वह कांग्रेस की अंतर्कलह, अनुशासनहीनता, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी और एकतरफा लिए गए फैसलों से आहत होकर यह निर्णय ले रहे हैं। उनका कहना है कि अपने 40 वर्ष के लंबे सफर में उन्होंने कांग्रेस की पूरी तरह से सेवा की है। अब वह बिना किसी पर व्यक्तिगत आक्षेप लगाए कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में सुधार की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। यह उनका व्यक्तिगत विचार है। साथ ही यह फैसला लेते हुए उनका मन अत्यधिक आहत है। इसी कारण वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्यागपत्र दे रहे हैं। प्रदेश में
कांग्रेस के लिए यह एक जोरदार झटका है अभी हाल ही में विधानसभा में चुनाव में  हार के बाद भी लगातार कांग्रेस के अंतर्कलह सामने आती रही है। इसके साथ ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए भी खींचतान सभी कार्यकर्ताओं को रास नहीं आई है। इससे पहले कांग्रेस के कई नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं। एक और वरिष्ठ कार्यकर्ता का कांग्रेस से चले जाना कांग्रेस के लिये अच्छा संकेत नहीं है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें