, ,

अंत्योदय की भावना से काम कर रही सरकार : धामी

सीएम ने उत्तराखंड जन विकास समिति के ‘पहल’ अधिवेशन का किया शुभारंभ देहरादून। आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में उत्तराखंड जन विकास समिति के ‘पहल 2021’ अधिवेशन का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जन विकास समिति द्वारा राज्य में अनेक पहल की…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

  • सीएम ने उत्तराखंड जन विकास समिति के ‘पहल’ अधिवेशन का किया शुभारंभ

देहरादून। आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में उत्तराखंड जन विकास समिति के ‘पहल 2021’ अधिवेशन का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जन विकास समिति द्वारा राज्य में अनेक पहल की जा रही है, यह सराहनीय प्रयास है। समितियों एवं संस्थाओं के माध्यम से अनेक कार्य किये जा सकते हैं। समिति द्वारा समूह में कार्य करने वाले अनेक लोगों को अपने साथ जोड़ा है, यह एक अच्छा प्रयास है।

धामी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जा रहे हैं। अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। सबके विकास से ही प्रदेश का समग्र विकास संभव है। कोविड के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अनेक लोगों को कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ा। विभिन्न क्षत्रों में प्रभावित होने वाले लोगों को राज्य सरकार द्वारा राहत पैकेज दिये गये हैं। स्वास्थ्य, पर्यटन एवं परिवहन और स्वयं सहायता समूहों के लिए आर्थिक पैकेज दिये गये हैं। कोरोना काल में फ्रन्टलाइन वर्कर को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। इस अवसर पर उत्तराखंड जन विकास समिति के अध्यक्ष संजय उनियाल, दिग्विजय सिंह भंडारी, जगदीश भट्ट, तारादत्त शर्मा, गिरिराज किशोर पांडेय एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें