,

मुख्यमंत्री धामी ने किया जनता से विकास का वादा, कहा- मैं आपके हर सुख-दुख में खड़ा रहूंगा

चंपावत उपचुनाव के लिये धामी ने किया अपना नामांकन, जनता से किया विकास का वादा चंपावत। आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। सीएम के लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी भी पूरी प्रक्रिया के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

  • चंपावत उपचुनाव के लिये धामी ने किया अपना नामांकन, जनता से किया विकास का वादा

चंपावत। आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। सीएम के लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी भी पूरी प्रक्रिया के दौरान उनके साथ दिखे।
नामांकन से पहले धामी ने पत्नी के साथ चकरपुर बनखंडी महादेव शिव मंदिर सुबह पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। धामी सुबह नौ बजे चंपावत के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने टनकपुर बनबसा में सबसे पहले रोड शो किया। करीब 90 किमी लंबा रोड शो करने के बाद सीएम चंपावत तहसील पहुंचे और यहां नामांकन दाखिल किया। इसके बाद जनसभा में धामी ने कहा कि चंपावत पिथौरागढ़ और मैदान को जोड़ने का काम करेगा। जब मेरा परिवार डीडीहाट से खटीमा जाता था तो बीच में चंपावत पड़ता था। मेरी मां कहती थी कि चंपावत के लोग बहुत ही अच्छे हैं और व्यवहारिक होते हैं। विधायक कैलाश गहतोड़ी यह साबित किया है। वह चंपावत के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

धामी ने कहा कि चंपावत गुरु गोरखनाथ की भूमि है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान कहा था कि वह चंपावत गुरु गोरखनाथ के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। गोलज्यू सर्किट को विकसित किया जाएगा। जो प्यार और आशीर्वाद मुझे जनता से मिला है वह अभूतपूर्व है। मुझे यकीन है कि आगे भी जनता से मुझे यह प्यार मिलता रहेगा। प्रदेश सरकार जनता के हित में अहम फैसले ले रही है। जनता को इसका लाभ मिले इसके भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने पहाड़ी में कहा कि ‘मैं तुमर चेल छू तुमुल ख्याल रखना छ यांक लोग सब लोग की मदद करनान मैं तुमर हर सुख दुख में काम उन। तुमर धन्यवाद करनहन शब्द नहोनी। अब सब तुम्हारे हाथ में छ। इसी के साथ सीएम ने अपना संबोधन खत्म किया। इन पंक्तियों में सीएम ने जनता से कहा कि मैं आप सब के साथ हूं। आप सभी अपना ख्याल रखें। मैं आपके सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। अब सब आपके हाथ में है। इसी के साथ सीएम की जनसभा भी खत्म हुई। 

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें