, ,

अंकिता भंडारी के परिजनों को मिलेगी 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिये अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।धामी ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिये अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।
धामी ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे आने वाले समय के लिए भी नजीर बने। पीङित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें