,

‘रन फॉर योग’ में एमकेपी चौक तक दौड़े धामी

देहरादून। आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस  पर ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम के तहत घंटाघर से एमकेपी चौक तक आयोजित दौड़ में शामिल होकर योग के प्रति युवाओं एवं जनता को जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर धामी ने कहा कि आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस  पर ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम के तहत घंटाघर से एमकेपी चौक तक आयोजित दौड़ में शामिल होकर योग के प्रति युवाओं एवं जनता को जागरूकता का संदेश दिया।

इस मौके पर धामी ने कहा कि आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मना रही है। शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। साथ ही योग से शरीर, विचार हमेशा स्वस्थ सकारात्मक रहते हैं। दौड़ की अगुवाई कर रहे एनसीसी युवाओं को देख उन्हें अपना बचपन याद आ गया।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाए जाने का सभी से आग्रह किया। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें