, ,

जोशीमठ: मुख्यमंत्री धामी ने लिया हालात का जायजा, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

जोशीमठ/चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जोशीमठ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इन परिवारों को राहत दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। धामी ने अंतरिम सहायता का भी ऐलान किया। जोशीमठ में स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

जोशीमठ/चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जोशीमठ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इन परिवारों को राहत दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। धामी ने अंतरिम सहायता का भी ऐलान किया। जोशीमठ में स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते यहां मकान-होटल गिराने की कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-29.png

भू-धंसाव के संकट से घिरे जोशीमठ के प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करने के लिए मुख्यमंत्री धामी दूसरी बार ग्राउंड जीरो पर पहुंचे हैं। आज बृहस्पतिवार को वह नरसिंह मंदिर पहुंचे और यहां पूजा की। भू-धंसाव के संकट का सामना कर रहे जोशीमठ में आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी स्थित नृसिंह मंदिर परिसर में दरारें आ गई हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर में विराजमान रहती है। सीएम आज यहां हालात का जायजा लेने पहुंचे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-28-1024x576.png

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रभावित लोगों को अंतरिम सहायता के तौर पर 1.5 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही उनके राहत और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किए जाने का काम किया जा रहा है। चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में 19 सदस्यों की टीम का गठन किया गया है, जो प्रभावित परिवारों को पैकेज राशि और पुनर्वास पैकेज की दर सुनिश्चित करेगी। उन्होने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र जोशीमठ के भू-स्खलन एवं भू- धसाव प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों को बाजार रेट पर मुआवजा दिया जायेगा। बाजार की दर हितधारकों के सुझाव लेकर और जनहित में जारी की जाएगी। 03 हजार प्रभावित परिवारों को कुल 45 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की गई है। तात्कालिक तौर पर प्रति परिवार 1.50 लाख रूपये की अंतरिम सहायता दी जा रही है। प्रभावित क्षेत्र में भूधसाव के कारण प्रभावित भू-भवन स्वामियों/परिवारों को स्थाई अध्यासन विस्थापन नीति तैयार होने से पूर्व 01 लाख रूपये की अग्रिम धनराशि दी गई है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
This image has an empty alt attribute; its file name is image-27.png

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में जिन मकानों में दरारें आयी हैं, उन मकानों को ध्वस्त करने की अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने सभी से अपील की है कि इन अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रभावित क्षेत्र में दरार वाले मकानों को ध्वस्त करने की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र में दरार वाले मकानों को तब तक ध्वस्त न कराया जाय, जब तक अपरिहार्य न हो। मुख्यमंत्री जोशीमठ प्रभावित क्षेत्र की सभी व्यवस्थाओं की अधिकारियों से नियमित रिपोर्ट ले रहे हैं। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि जोशीमठ क्षेत्र में प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी हर समस्याओं का शीघ्रता से निदान किया जाय। सुरक्षा की दृष्टि से जिन परिवारों को अन्यत्र स्थानों पर शिफ्ट कराया जा रहा है उनको वहां सभी बेहतर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाय।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें