,

उत्तराखंड: चमोली में फटा बादल,गाड-गदेरों ने मारी उफान

जोशीमठ। चमोली जिलें में में सोमवार दोपहर को बारिश का जबरदस्त कहर देखने को मिला। अचानक हुई भारी बारिश के कारण पीपलकोटी से लगभग 3 किलोमीटर पहले मंगरी गाड़ गदेरे में अचानक पानी का सैलाब उमड़ पड़ा। बरसात के कारण नाले ने विकराल रूप ले लिया, जिसके चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ घंटे तक बाधित…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

जोशीमठ। चमोली जिलें में में सोमवार दोपहर को बारिश का जबरदस्त कहर देखने को मिला। अचानक हुई भारी बारिश के कारण पीपलकोटी से लगभग 3 किलोमीटर पहले मंगरी गाड़ गदेरे में अचानक पानी का सैलाब उमड़ पड़ा। बरसात के कारण नाले ने विकराल रूप ले लिया, जिसके चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ घंटे तक बाधित रहा।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ स्थानीय लोगों ने मंगरी गाड़ गदेरे के ऊपर के पहाड़ी क्षेत्र में कहीं बादल फटने की आशंका जतायी है। अचानक आये बरसाती ऊफान ने लोगों को सकते में डाल दिया और क्षेत्र के लोग भयभीत नजर आये। बरसात के कारण नाले ने विकराल रूप ले लिया। बरसाती पानी का वेग कितना तेज था कि पहाड़ी से आए भारी मालवा और जलजले में कम से कम चार वाहन फंस गए हैं, जिन्हें बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है।

चमोली के पीपलकोटी के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी दोपहर बाद अचानक हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई गाड गदेरे ऊफान में आ गये हैं। पहाड़ों में अचानक हो रही मूसलाधार बारिश के कारण लोगों में डर का माहौल है। हालांकि अभी तक किसी तरह की कोई जानमाल की सूचना नहीं आई है। बारिश के चलते इस तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिये प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।

लेखक के बारे में

3 responses to “उत्तराखंड: चमोली में फटा बादल,गाड-गदेरों ने मारी उफान”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें