, ,

UKSSSC Paper Leak: हाकम सिंह समेत दस और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी हाकम सिंह समेत दस और आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। एसटीएफ ने इस मामले में अब तक 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।ऐसे में आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिलने की संभावना को झटका लगा है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी हाकम सिंह समेत दस और आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। एसटीएफ ने इस मामले में अब तक 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।ऐसे में आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिलने की संभावना को झटका लगा है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि, जिन 10 नए आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई है, उनमें हाकम सिंह, केंद्रपाल, चंदन सिंह मनराल, जगदीश गोस्वामी, ललित राज शर्मा, राजवीर सिंह, तनुज शर्मा, अंकित उर्फ बॉबी रमौला, विपिन बिहारी और दिनेश चन्द्र जोशी का , नाम शामिल है। इन सभी के खिलाफ भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले की जानकारी जुटाकर एसटीएफ ने चार्जशीट तैयार की, जिसे कोर्ट में दाखिल किया गया है।

बता दें कि यूकेएसएसएससी 2021 पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड सादिक मूसा और हाकम सिंह जैसे कई मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में उत्तराखंड से लेकर यूपी लखनऊ तक गिरफ्तारी हो चुकी है।

लेखक के बारे में

3 responses to “UKSSSC Paper Leak: हाकम सिंह समेत दस और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें