, , , , ,

उत्तराखंड : कल से इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट!

देहरादून। राज्य में एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 22 और 23 फरवरी को राज्य में ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। जिससे मौसम करवट बदलेगा। कल यानी कि 22 फरवरी और 23…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। राज्य में एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 22 और 23 फरवरी को राज्य में ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। जिससे मौसम करवट बदलेगा। कल यानी कि 22 फरवरी और 23 फरवरी को बरसात और बर्फबारी का अनुमान जताया है।मौसम विभाग के अनुसार 22 फरवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बरसात हो सकती है और 23 फरवरी को गढ़वाल के पर्वतीय भागों एवं कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़ व बागेश्वर में कुछ स्थानों पर बरसात के साथ ही बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 3500 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावनाएं हैं। 

लेखक के बारे में

One response to “उत्तराखंड : कल से इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट!”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें