,

रामनगर में फिर बह गई कार, चार शिक्षको ने कूदकर बचाई जान!

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में एक बार फिर से एक कार बह गई है। तेज बारिश से धनगढ़ी नाला उफान पर आ गया। जिसमें एक अल्टो कार बह गई। गनीमत रही कि कार सवार चार लोग समय रहते ही कूद गए। जिसमें किसी तरह से उनकी जान बच पाई। बीते दिनों ढेला में पंजाब…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में एक बार फिर से एक कार बह गई है। तेज बारिश से धनगढ़ी नाला उफान पर आ गया। जिसमें एक अल्टो कार बह गई। गनीमत रही कि कार सवार चार लोग समय रहते ही कूद गए। जिसमें किसी तरह से उनकी जान बच पाई। बीते दिनों ढेला में पंजाब के पर्यटकों की कार बह गई थी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई।
बता दें कि कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 309 पर स्थित धनगढ़ी नाला आज फिर उफान पर आ गया। जिसमें नाले को पार कर रही अल्टो कार फंस गई। कार में 4 शिक्षक सवार थे। जो किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल हुए, लेकिन उनकी कार तेज धार में बह गई।
वहीं नाले के उफान पर आने से सुबह से ही यातायात बाधित है। लोग घंटों से पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी जेसीबी से पत्थरों को हटाने का काम किया जा रहा है। गौर हो कि इस नाले में अब तक दर्जनों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। साल 2020 में यहां पुल निर्माण के कार्य को मंजूरी मिली थी। जिसे 18 महीने के भीतर पूरा किया जाना था, लेकिन आज तक पुल का कोई अता पता नहीं है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें