, ,

उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बारातियों की कार, 2 की मौत, 4 घायल

रुद्रपुर/उधम सिंह नगर। पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा जंगल स्थित संजय वन के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बारात की एक कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुद्रपुर/उधम सिंह नगर। पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा जंगल स्थित संजय वन के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बारात की एक कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम आवास विकास रुद्रपुर निवासी छह दोस्त डस्टर कार संख्या यूके-06/एएफ-7305 से अपने किसी मित्र के वैवाहिक समारोह में शामिल होने हल्द्वानी गए थे। वापसी में रात को उनकी कार टांडा जंगल में संजय वन के पास आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार सभी 6 लोग घायल हो गए।

वहां मौजूद राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना देते हुए सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने विनोद तिवारी और शशांक सुयाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि उमेश भट्ट, आशीष कुमार, अमन आर्या और कमल भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और चारों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

लेखक के बारे में

2 responses to “उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बारातियों की कार, 2 की मौत, 4 घायल”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें