,

चमोली : बाढ़ से टूटा नंदनगर का पुल, मुख्यधारा से टूटा अनेक गांवों का कनेक्शन

चमोली। जिले के नंदनगर ब्लॉक के घिंगराड़ गांव को जोड़ने वाला पुल चुफ्लागाड़ नदी के उफान के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल क्षतिग्रस्त होने से लोग अपने गांवों में ही कैद हो गए हैं। भारी बारिश से हुए नुकसान की सूचना के बाद प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।जिले के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चमोली। जिले के नंदनगर ब्लॉक के घिंगराड़ गांव को जोड़ने वाला पुल चुफ्लागाड़ नदी के उफान के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल क्षतिग्रस्त होने से लोग अपने गांवों में ही कैद हो गए हैं। भारी बारिश से हुए नुकसान की सूचना के बाद प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
जिले के नंदनगर ब्लॉक के घिंगराड़ गांव को जोड़ने वाला पुल चुफ्लागाड़ नदी में उफान के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। उधर पौड़ी जिले में बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नेशनल हाईवे 534 पर भी दुगड्डा-आमसौड़ के बीच भारी बारिश के चलते मलबा आ गया है जिससे हाईवे अवरुद्ध हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिशासी अभियंता अरविंद जोशी ने बताया कि बारिश बहुत तेज हो रही है। भूस्खलन से सड़क मार्ग पर मलबा आ रहा है। कोटद्वार दुगड्डा के बीच मलबा हटाने के लिये दो जेसीबी मशीन लगाई गई हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें