,

अल्मोड़ा : ईंट से भरा ट्रक घर की छत पर जा गिरा, हादसे में एक की मौत

अल्मोड़ा। रविवार देर रात यहां बाड़ेछीना इलाके में ईंटों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे एक मकान की छत पर आ गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के मुताबिक रविवार बीती देर रात ईंटों से भरा एक ट्रक हल्द्वानी से मुनस्यारी की…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

अल्मोड़ा। रविवार देर रात यहां बाड़ेछीना इलाके में ईंटों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे एक मकान की छत पर आ गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार बीती देर रात ईंटों से भरा एक ट्रक हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर जा रहा था। बाड़ेछीना के पास ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान के पर जा गिरा। चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, लेकिन एक युवक की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई।
जिसकी पहचान पंकज धपोला (28 वर्ष), निवासी- बिलखेत, बागेश्वर के रूप में हुई है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीम ने ट्रक के नीचे दबे युवक का शव क्रेन और जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला। जिस घर पर ये वाहन गिरा है, वो भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें