देहरादून। आज सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ लेने के बाद भगत सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड की नई विधानसभा का गठन हो जाएगा।
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए होली के बाद नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा है। भाजपा की सत्ता में जोरदार वापसी के बाद जहां मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलों का दौर जारी है तो वहीं नई कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर भी चर्चा का दौर शुरू हो गया है। नई कैबिनेट में पुराने चेहरों से इतर नए नामों की सूची लंबी होती जा रही है। छह बार के विधायक (एक बार यूपी में) वरिष्ठ नेता बिशन सिंह चुफाल को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा थी।
वहीं अब तक विस अध्यक्ष के पद पर रहे प्रेमचंद अग्रवाल को नई कैबिनेट में स्थान दिया सकता है। मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल बताए जा रहे सतपाल महाराज और डॉ. धन सिंह रावत के हाथ यदि सीएम की कुर्सी नहीं लगी तो मंत्री बनना तो तय माना जा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्य, अरविंद पांडेय का दावा भी पुख्ता लग रहा है। नए चेहरों के तौर पर महिला कोटे से ऋतु खंडूड़ी की एंट्री हो सकती है तो गढ़वाल से वरिष्ठ विधायक मुन्ना सिंह चौहान, प्रीतम पंवार भी लाइन में हैं। दलित कोटे से खजान दास और चंदन राम दास का भी नंबर लग सकता है। इस हिसाब से पुरानी कैबिनेट में शामिल रहे कुछ मंत्रियों का पत्ता कटने के आसार हैं।
उत्तराखंड : बंशीधर को बनाया प्रोटेम स्पीकर
देहरादून। आज सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ लेने के बाद भगत सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड की नई विधानसभा का गठन हो जाएगा।उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













