, ,

देहरादून : कल होगी ड्रग्स के खिलाफ मैराथन, ये रहेगा रूट डायवर्ट प्लान

देहरादून। यहां कल रविवार यानी कि 30 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ और ‘रन अगेंस्ट ड्रग’ की थीम पर मैराथन दौड़ आयोजित की जा रही है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में यह मैराथन दौड़ आयोजित हो रही है। देवभूमि को 2025 तक नशामुक्त करने की मुहिम के साथ…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

देहरादून। यहां कल रविवार यानी कि 30 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ और ‘रन अगेंस्ट ड्रग’ की थीम पर मैराथन दौड़ आयोजित की जा रही है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में यह मैराथन दौड़ आयोजित हो रही है। देवभूमि को 2025 तक नशामुक्त करने की मुहिम के साथ ‘रन फॉर यूनिटी’ और ‘रन अगेन्स्ट ड्रग’ थीम पर इस साल 30 अक्टूबर को आयोजित होने जा रही मैराथन के लिए रूट डायवर्ट प्लान तैयार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर की सुबह होने वाली मैराथन दौड़ को दो भागों में बांटा गया है। यह दौड़ 10 किमी और 21 किमी की होगी। 10 किमी की मैराथन दौड़ पुलिस लाइन से आराघर टी जंक्शन होते हुए आराघर चौक होकर द्वारिका स्टोर से सर्वे चौक होकर यूकेलिप्टस चौक होते हुए दिलाराम चौक से ग्रेट वैल्यू तक जाएगी। यहीं से यू टर्न लेकर पुलिस लाइन वापस जाएगी।
दूसरी ओर 21 किमी की मैराथन दौड़ पुलिस लाइन से आराघर टी जंक्शन होते हुए आराघर चौक होकर द्वारिका स्टोर से सर्वे चौक होकर यूकेलिप्टस चौक होते हुए दिलाराम चौक से ग्रेट वैल्यू होकर काठ बंगला तक जाएगी। यहीं से यू टर्न लेकर वापस पुलिस लाइन जाएगी। रिस्पना से ईसी रोड, प्रिन्स चौक, राजपुर रोड जाने वाले वाहन रिस्पना से आईएसबीटी की ओर भेजे जाएंगे।
रूट प्लान के मुताबिक आईएसबीटी से बल्लूपुर, सहारनपुर चौक, घंटाघर से राजपुर रोड जा सकते हैं। धर्मपुर चौक, अग्रवाल बेकरी से आगे आराघर व रेसकोर्स की ओर यातायात बंद रहेगा। सीएमआई से आराघर की ओर कोई भी वाहन नहीं भेजा जायेगा। एमकेपी, बुद्धा चौक, मनोज क्लीनिक, रोजगार तिराहे से कोई भी वाहन ईसी रोड की ओर नहीं भेजा जायेगा। राजपुर रोड पर ग्रेट वैल्यू से बहल चौक के मध्य वाहन एक ही लाइन में आ जा सकेंगे। आईटी पार्क से कोई भी वाहन धोरण पुल की ओर नहीं भेजे जाएंगे। कांठ बंगला पुल से, इन्द्र बाबा मार्ग से और पुरानी चुंगी से वाहन कैनाल रोड पर नहीं भेजे जाएंगे।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें