, ,

बेटी के इंसाफ की मांग को लेकर अंकिता के मां-पिता का धरना शुरू…

श्रीनगर। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में न्याय की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए अंकिता के परिजनों ने पीपलचौरी पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। अंकिता के माता-पिता ने सरकार पर गुनहगारों को बचाने का आरोप लगाया…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

श्रीनगर। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में न्याय की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए अंकिता के परिजनों ने पीपलचौरी पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। अंकिता के माता-पिता ने सरकार पर गुनहगारों को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने न्याय न मिलने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।

न्याय नहीं मिलने तक जारी रहेगा धरना:- अकिंता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने आरोप लगाया कि जो लोग बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए उनकी मदद कर रहे हैं। सरकार उन लोगों के खिलाफ साजिश कर उन्हें और उनके परिजनों का या तो ट्रांसफर कर रही है या मुकदमे में फंसाने का काम कर रही है। सरकार घटना के गुनहगारों को बचाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि जब तक उनको न्याय नहीं मिलता, उनका धरना जारी रहेगा।

मामले को दबाने का लगाया आरोप:- वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि सरकार वीआईपी का नाम उजागर करने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। जबकि उन्होंने वीआईपी का नाम पौड़ी डीएम को लिखित में दिया है। लेकिन सरकार उनकी जांच नहीं कर रही है। सरकार आरोपी पुलकित आर्य की संपत्ति को भी वैध करार दे रही है। जबकि पौड़ी पुलिस पुलकित की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दे चुकी है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

मुख्यमंत्री की घोषणा पर नहीं बढ़ाया गया कोई कदम:- अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने डोभ श्रीकोट में बने नर्सिंग कॉलेज का नाम अंकिता के नाम पर करने की घोषणा की है। लेकिन आज तक उस घोषणा पर कोई कदम नहीं बढ़ाया गया है। अंकिता केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने की बात भी सीएम धामी ने की है। लेकिन मामला सामान्य कोर्ट में ही चलाया जा रहा है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें