,

उत्तराखंड: आज भी कई जिलों में अलर्ट जारी,नहीं मिलेगी राहत

देहरादून।उत्तराखंड में इन दिनों बारिश जमकर कहर बरपा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हिसाब से…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून।उत्तराखंड में इन दिनों बारिश जमकर कहर बरपा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हिसाब से पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर शामिल हैं।

इन जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावा है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जनपदों में मौसम बदलने, बिजली चमकने की संभावना जताई है। इसलिए सभी से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने 19 सितंबर और 20 सितंबर को बारिश के एक जैसा पैटर्न रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के हिसाब से अगले हफ्ते से मानसून कमजोर पड़ने लगेगा। जिसके बाद लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

बारिश के अलर्ट और हालातों को देखते हुए प्रदेश के समस्त अधिकारियों और जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है, साथ ही नदी, नालों के किनारे रहने वाले लोगों को अन्यत्र शिफ्ट करने एवं खाद्यान्न, ज़रूरी दवाओं आदि का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं।

बता दें पहले मैदानी इलाकों जैसे देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार में जलप्रलय से हाहाकार मचा। उसके बाद चमोली जिले के नंदानगर में आसमान से बारिश आफत बनकर बरसी। नंदानगर में बादल फटने की घटना के बाद काफी नुकसान हुआ। यहां कई मकान जमींदोज हो गये। कई लोग अभी भी लापता हैं। जिनकी ढूंढ खोज जारी है। पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हैं। ऐसे हालातों में बारिश हर किसी को डरा रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें