देहरादून। पिछले तीन दिनों में बदले मौसम के तेवरों से जहां मैदानों में हाड़ जमाने वाली ठंड पड़ रही है तो वहीं पहाड़ों में बर्फबारी से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सीजन का सबसे ठंडा दिन अभी आना बाकी है।
पिछले कई दिनों से पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। जिससे मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अब इस महीने और बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन इसके चलते सर्दी में कोई कमी नहीं होगी। अभी ठिठुरन भरी ठंड जारी रहेगी। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान खास तौर पर दिन के समय लोगों को ठिठुराने वाली ठंड और गलन का अहसास होगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सोमवार से अगले दो से तीन दिनों में उत्तराखंड समेत देश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इससे ठंडा दिन और अत्यंत ठंडा दिन जैसी स्थिति होने का अनुमान है। जिसके लिये लोगों को सावधान रहना चाहिये। पिछले दिनों उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई, जिससे निचले इलाकों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते लोगों को गलन का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में बादल छाये रहेंगे और बारिश होगी। ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 48 घंटों के दौरान शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति रह सकती है और अधिकांश क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। पहाड़ों में बर्फबारी से शीत लहर चल रही है जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। आज गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर और खटीमा के ज्यादातर इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
उत्तराखंड : सीजन के सबसे ठंडे दिन के लिये रहें तैयार!
देहरादून। पिछले तीन दिनों में बदले मौसम के तेवरों से जहां मैदानों में हाड़ जमाने वाली ठंड पड़ रही है तो वहीं पहाड़ों में बर्फबारी से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सीजन का सबसे ठंडा दिन अभी आना बाकी है।पिछले कई दिनों से पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी का…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













